Showing posts with label पढाई. Show all posts
Showing posts with label पढाई. Show all posts

Saturday, September 29, 2012

स्कूल में हमारा भी हो गया एडमीशन


हम अपनी परी दीदी (बायीं ओर) के साथ
            आप सभी लोगों को हमारा नमस्ते। आप लोगों को एक अच्छी खबर देनी है। ये तो आपको पता ही है कि हमारी परी दीदी स्कूल जाने लगी हैं। उन्हीं की देखादखी हमें भी स्कूल जाने का मन करने लगा था। इसी कारण से हम बराबर अपने मम्मी-पापा से स्कूल में अपना एडमीशन करवाने के लिए कहा करते थे। 

            अभी 27 सितम्बर को हमारे मम्मी-पापा ने हमारा भी एडमीशन एक स्कूल में करवा दिया। हम पहले दिन तो अपना एडमीशन करवा कर लौट आये थे। उस दिन स्कूल की बड़ी मैडम जी ने हमें हमारी क्लास दिखाई और हमें पूरा स्कूल भी दिखाया था। हमें बहुत अच्छा लगा अपने स्कूल में। 


ये हैं हम...

                 अगले दिन यानि कि 28 सितम्बर को हमें स्कूल छोड़ने के लिए हमारे मम्मी-पापा गये। पहले तो हमें बहुत बुरा लगा जब वे दोनों लोग हमें स्कूल में अकेले छोड़कर जाने लगे। हम एकदम से रोने भी लगे फिर हमें हमारी मैडम जी ने गोद में ले लिया। मम्मी-पापा भी वापस घर चले गये। 

            हमारी मैडम जी हमें हमारी क्लास में लेकर गईं। वहाँ हमारे जैसे छोटे-छोटे से और भी बच्चे बैठे थे। उन्हें देखकर हमें लगा कि हम अकेले नहीं हैं यहाँ पर। बस हम सभी के साथ मिलकर खेलने लगे। उसके बाद से तो हम बिलकुल भी नहीं रोये। हमें बहुत मजा आया। 

            अब आज हमारे स्कूल की छुट्टी हो गई। कल रविवार है, अब परसों यानि कि सोमवार को स्कूल जाना होगा। हमारी ड्रेस वगैरह आ गई है...इसके बारे में आपको कल बतायेंगे। ठीक....।