Sunday, July 29, 2012

हमारे जन्मदिन पर आ रही है हमारी पी दीदी

आप सभी को नमस्ते,
इधर बहुत-बहुत दिनों बाद आना हुआ। बहुत से काम थे इस कारण आप लोगों से मिलने का समय नहीं मिल पाया था। आज रविवार है, छुट्टी है इस कारण सोचा कि आप लोगों से कुछ बातचीत कर ली जाये।
कल शाम तक हमारी दादी, हमारे बड़े पापा और बड़ी मम्मी हमारे घर आयेंगी। उनके साथ हमारी परी दीदी, जिन्हें हम पी दीदी कहते हैं, भी आयेंगी। बहुत मजा आ रहा है, सोच-सोच कर कि जब वो आयेंगी तो खूब धमाल मचेगा।
धमाल होने का एक कारण और भी है, हमारा जन्मदिन 31 जुलाई को है। जी हां, वो सभी लोग इसी कारण से यहां आ रहे हैं। हमारे बुआ-फूफा और सनय दादा यहीं रहते हैं, हमारे पास। वे भी उस दिन हमारे घर आ जायेंगे।
अब हम चलते हैं, आप लोगों से फिर मिलने आयेंगे। हां, आप लोग 31 को हमें आशीर्वाद देना न भूलिएगा।