Showing posts with label दीदी. Show all posts
Showing posts with label दीदी. Show all posts

Tuesday, February 5, 2013

अब हम भी दीदी बन गए

अब हम भी दीदी बन गए हैं. हमारी छोटी बहिन आ गई है...कल ३ फरवरी को हमारी छोटी सी बहिन का जन्म हुआ...वो बहुत-बहुत ही छोटी है....

दो दिन हो गए पर अभी तक हमने उसे देख भी नहीं पाए हैं....क्या करें, हम अभी घर में उरई में हैं ही नहीं....

आपको बतायें हम जबलपुर में हैं....यहाँ हमारा ननिहाल भी है पर हम नाना-नानी से मिलने नहीं आये हैं बल्कि यहाँ हमारी बुआ की शादी हो रही है, उसी में शामिल होने आये हैं...बुआ की शादी आज ही है...कल शादी हो जाने के बाद हम उरई पहुंचेंगे, अपनी छोटी बहिन को देखने के लिए....
 
हमें तो अभी से बहुत-बहुत अच्छा लग रहा है....ये सोचकर कि हमारी छोटी सी बहिन हमें दीदी कहेगी...