Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

Thursday, November 22, 2012

बुआ की सगाई में मस्ती और धमाल


अभी हम सभी लोग अपनी बुआ की सगाई वाले कार्यक्रम में भोपाल गए थे. वहां एक होटल में कार्यक्रम रखा गया था. हम सभी लोग वहां खूब तैयार होकर पहुंचे थे.
.
 जब वहां अन्दर पहुंचे तो एक चीज़ देखकर बहुत ही अच्छा लगा वहां खूब सारे गुब्बारे लगे हुए थे...खूब सारे लाल रंग के और खूब सारे सफ़ेद रंग के..हमने और हमारी दीदी (परी दीदी) ने खूब गुब्बारे फोड़े..
.
उधर बुआ की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था..इधर हम दोनों बहिनों ने मिलकर खूब गुब्बारे फोड़े..सच्ची बहुत मजा आया....



 हम दोनों ने मिलकर खूब आइसक्रीम भी खाई